Latest News

झाड़ू ने अपराधियों को टिकटें दीं, भाजपा कर रही वेस्ट में जात-पात की राजनीति :विधायक रिंकू

By 9-2-2022

Published on 09 Feb, 2022 09:38 AM.

जालंधर (प्रजातंत्र शक्ति,साबी)जालंधर वेस्ट से कांग्रेस प्रत्याशी ने विरोधियों पर सीधा हिला करते हुए अपने संभोधन में कहा कि भाजपा मंत्री ने 10 साल में वेस्ट हलके को ऐसा कुछ नहीं दिया, जो वह वेस्ट हल्के के लोगों के बीच जाकर कम से कम अपने चुनावी प्रचार में ही बता सकें बल्कि अपने हल्के के लोगों को गुमराह एवं  बँटाधर ज़रूर किया है ।विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक सुशील कुमार रिंकू के हक में राज कुमार राजू ने बैंक कालोनी में जबरदस्त रैली का आयोजन किया। इस रैली में खास तौर पर विधायक सुशील रिंकू की फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया। इस रैली में विधायक रिंकू अपनी विरोधी पार्टियों के प्रत्याशी पर जमकर बरसे। उन्होंने अपने हलके के भाजपा प्रत्याशी पर जातपात की राजनीति करने का आरोप लगाया, तो आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आप ने वेस्ट में जो उम्मीदवार दिया है, जालंधर में कोई थाना ऐसा नहीं है जहां उसके खिलाफ कोई पर्चा दर्ज न हो। रिंकू ने कहा कि इस नेता पर नकली शराब बनाने की फैक्टरी चलाने का आरोप था। जिस नकली शराब को पीकर अमृतसर में पांच सौ लोग मौत का ग्रास बने। यह लोग जमानत पर बाहर आकर इलैक्शन लड़ रहे हैं। रिंकू ने हल्कवासियों से अपील की है कि पार्टी का चुनाव करने के साथ-साथ वोट देने से पहले कैंडीडेट के किरदार की भी पहचान करें। जब आप लोग रिश्ता करते हुए पूरी परख करते हैं तो चुनाव में वोट देने से पहले कैंडीडेट का भी सही चुनाव करें। ताकि बाद में पश्ताना न पड़े।सुशील रिंकू ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले पांच साल में क्या किया है, किसी से छिपा नहीं है। इसलिए वेस्ट हलके के विकास के नाम पर वोट दें और उन्हें दोबारा विधायक बनाएं। ताकि आने वाले समय में विकास को जारी रखा जा सके। जात पात की राजनीति से बचा सके। रिंकू ने कहा कि भाजपा वाले किसी भी हद तक जा सकते हैं आपको पता है। भाजपा ने पंजाब में लैदर का काम खत्म करवा दिया। यूपी में मुख्यमंत्री योगी ने लैदर की टैनरीज को बंद करवा कर गरीबों का भारी नुकसान किया है। तभी पंजाब में भी लैदर का काम करने वाले फैक्टरी मालिक और मजबूर बेकार होकर घर बैठ गए हैं। पंजाब गुरु पीरों को धरती है। यहां कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। यहां लंगर की पंगत में बैठकर सभी लोग एक साथ खाना खाते हैं। जहां जातपात को प्राथमिकता नहीं दी जाती है। लेकिन भाजपा जहां भी चुनाव होता है, वहां वोटों की पोलराइजेशन के लिए दंगे भड़काती है। जातपात की राजनीति करती है। इमोशनल ब्लैकमेल किया जाता है।2021 में भी हमारे सैनिकों पर पुलवामा में अटैक हुआ। भारतीय एजेंसियां अभी तक पता नहीं लगवा पाई हैं कि यह हमला किसने करवाया था। सर्जिकल स्ट्राइक केनाम पर भी देश के लोगों के इमोशन के साथ खेला गया। खड्डों में बम गिरा कर देश को गुमराह करने की कोशिश की गई। अभी तक रक्षा मंत्री समेत किसी ने इसका खुलासा नहीं किया है कि यह घटना सही है या नहीं।भाजपा वाले वेस्ट हलके में भी जात पात की राजनीति कर रहे हैं। यहां भी जातपात का नारा लगाया जा रहा है। दस साल राज किया भाजपा अकाली सरकार ने। वेस्ट हलके के भाजपा नेता भगत चूनी लाल मंत्री भी रहे, लेकिन उनके पास बताने को कुछ नहीं है। उन्होंने हलके के लिए क्या किया है। लोग सयाने हो चुके हैं। अब वह जात पात की राजनीति से ऊपर उठ चुके हैं।चन्नी सरकार ने लोगों को हित में काम किया। पैट्रोल सस्ता किया, जो गरीब और अमीर दोनों को बराबर रेट पर मिल रहा है। इसका फायदा गरीबों को भी पूरा हो रहा है। चन्नी सरकार ने बिजली के रेट कम किए तो सभी के किए। किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि सभी को इसका फायदा मिला। पैंशन भी 1500 रुपए की वह भी जातपात देखकर नहीं की। इसका फायदा भी सभी को दिया। शगुन स्कीम का फायदा भी जातपात नहीं बल्कि इंकम देखकर दिया जाता है। पंजाब में पहली बार यह फैसला हुआ है कि किसी नेशनल पार्टी ने अपने किसी दलित नेता को सीएम की कुर्सी पर बैठाया है। यह कांग्रेस के राज में ही सकता है। यह राहुल गांधी, सोनिया गांधी और समूची कांग्रेस की देन है कि पंजाब में एसा फैसला लिया गया। इंडस्ट्रीयल प्रोजैक्ट की सडकें बनीं और अन्य विकास हुआ। उनके हलके के सरकारी कालेज और स्कूलों में मॉडर्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस मौके पर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज आनंद माधव, राज कुमार राजू, डा. सन्नी, राजेश राधे, सुरिंदर कुमार, रमन कुमार, मदन हेमापुरी व अन्य मौजूद थे।

Viewers: 37920

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper